Giridih News :भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, 77 मीटर लंबा झंडा बना आकर्षण का केंद्र

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला भाजपा ने रविवार को शहरी क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली. इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की. भाजपा नेता व कार्यकर्ता गिरिडीह झंडा मैदान में जमा हुए. इसके बाद यहां से यात्रा निकाली गयी जो कि जेपी चौक, मकतपुर, कालीबाड़ी, मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक पहुंची. इस दौरान भारत माता की जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा. 77 मीटर का तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा.

विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, भारत माता की जयघोष से गूंजा वातावरण

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला भाजपा ने रविवार को शहरी क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली. इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की. भाजपा नेता व कार्यकर्ता गिरिडीह झंडा मैदान में जमा हुए. इसके बाद यहां से यात्रा निकाली गयी जो कि जेपी चौक, मकतपुर, कालीबाड़ी, मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक पहुंची. इस दौरान भारत माता की जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा. 77 मीटर का तिरंगा आर्कषण का केंद्र रहा. बड़ा चौक में नुक्कड़ सभा हुई. जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि तिरंगा के सम्मान में भाजपा के नेतृत्व में गिरिडीह वासियों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. उन्होंने सभी लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया. सभी गांव-मोहल्लें, टोला, सामूहिक इलाकों में ध्वजारोहण करें. जहां पर ध्वजारोहण किया जाये. वहां पर ससमय सम्मानपूर्वक ध्वजा को उतार भी लें. कहा कि जब से केंद्र की सत्ता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभाले हुए हैं, तब से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. श्री दुबे ने कहा कि गिरिडीह जिले के सभी 34 मंडलों में 11 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी.

हर घर तिरंगा यात्रा देशभक्ति का उत्सव

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा देशभक्ति का उत्सव व तिरंगे का सम्मान है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू हुई यह गौरवपूर्ण तिरंगा यात्रा देश के हर कोने में राष्ट्रप्रेम की भावना को एकसूत्र में पिरो रही है. देशभक्ति के जोश और उत्साह से भरे इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने एकजुट होकर तिरंगा लहराया और देश भक्ति के नारों के साथ देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की. श्री साव ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने यह संदेश दिया कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी आजादी, शौर्य, और एकता का प्रतीक है. पीएम के आह्वान को सफल बनाने के लिए हम सब संकल्प लें कि 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घर पर गर्व और सम्मान के साथ तिरंगा फहरायेंगे, ताकि आजादी के अमृतकाल में राष्ट्रप्रेम की यह भावना और अधिक मजबूत हो.

ये थे मौजूद

यात्रा में जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, दिनेश यादव, जिला महामंत्री संदीप डंगेच, महेंद्र वर्मा, रंजीत राय, अमर सिन्हा, श्याम प्रसाद, नवीन सिन्हा, संगीता सेठ, उषा कुमारी, शालिनी बैसखियार, विनय सिंह, सुभाषचंद्र सिन्हा, कामेश्वर पासवान, राजेश जायसवाल, प्रकाश दास, रंजन सिन्हा, मिथुन चंद्रवंशी, जयशंकर सिन्हा, खीरोधर दास, सुरेश प्रसाद मंडल, संजीत सिंह पप्पू समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola