Giridih News :दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 15 Mar 2026 11:24 PM

विज्ञापन

Screenshot

Giridih News :नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकतपुर इलाके से रविवार को एक बाइक चोरी हो गया. चोरी की यह घटना दिनदहाड़े हुई, पीड़ित डॉ सुनील कुमार शाही ने नगर थाना में लिखित आवेदन दिया है. वे पेशे से होम्योपैथिक चिकित्सक हैं.

विज्ञापन

डॉ श्री शाही ने बताया कि वे अपनी बाइक क्लीनिक के बाहर खड़ी कर मरीजों को देख रहे थे. दोपहर करीब दो बजे जब बाहर निकले, तो उनकी बाइक गायब मिली. उन्होंने अपने स्तर से अगल-बगल बाइक की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला, तो एक युवक बाइक ले जाते दिखा. बाइक ले जाने से पहले युवक आसपास घूम-घूमकर रेकी करता है और फिर मौका मिलते ही लेकर फरार हो गया. युवक ने अपने चेहरे को रुमाल से ढक रखा था, ताकि उसकी पहचान ना हो सके.नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola