Giridih News :एसयूवी की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Updated at : 11 Mar 2026 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :एसयूवी की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Giridih News :गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर पीरटांड़ थानांतर्गत हरलाडीह के समीप बुधवार को बाइक और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान भारती चलकरी निवासी पेशे से शिक्षक प्रेमचंद हांसदा के रूप में हुई है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रेमचंद बाइक से डुमरी से पीरटांड़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे स्कॉर्पियो से उनकी सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर जुटे राहगीरों से मिली सूचना पर पीरटांड़ थाना प्रभारी दीपेश कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सीएचसी पीरटांड़ पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना में घायल शिक्षक का पैर टूट गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओंं में दो जख्मी

देवरी. देवरी थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोग जख्मी होगये. फतेहपुर-भेलवाघाटी सड़क पर जमुनिया मोड़ के पास बुधवार की दोपहर हुई दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान महतोधरान गांव के सुनील हेंब्रम (35 वर्ष) के रूप में हुई है. उसे एंबुलेंस से सीएचसी देवरी पहुंचाया गया. वहीं, मंगलवार की देर रात में जमुआ-चकाई मुख्य सड़क पर चतरो स्थित एसबीआई शाखा के पास हुई दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया. युवक की पहचान नेकपुरा गांव के रामकिशोर सिंह (21 वर्ष) के रूप में हुई है. उसका इलाज जलखरियोडीह स्थित चिकित्सा केंद्र में किया गया.

ट्रक और चार पहिया में टक्कर, दो घायल

जमुआ-कोडरमा मुख्य सड़क पर करिहारी स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात ट्रक व चार पहिया में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें दो लोग जख्मी हो गये. घटना की सूचना पर हीरोडीह पुलिस पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. जख्मी शनिचर वर्मा व रवि वर्मा डोमचांच के रहनेवाले हैं. दोनों की बेहतर इलाज के लिए परिजन रांची ले गये. शनिचर ने बताया कि हम दोनों एक शादी कार्यक्रम से भाग लेकर डोमचांच वापस लौट रहे थे. इस बीच खोरीमहुआ की तरफ से एक ट्रक ने वाहन में धक्का मार दिया.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola