Giridih News : संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव

Giridih News : परिजनों ने अज्ञात पर लगाया जहर खिलाकर हत्या का आरोप

विज्ञापन

Giridih News : जमुआ. जमुआ थानांतर्गत धर्मपुर पंचायत के पाराखारो गांव के एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया. मृतक की पहचान पाराखारो के बाजो राणा के पुत्र श्रीकांत (25) के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने अज्ञात लोगों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. जमुआ थाना की पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

परसबिनया पहाड़ी के पास तड़पता मिला था युवक :

घटना की बाबत मृतक के पिता बाजो राणा ने कहा कि वे अपने पुत्र श्रीकांत के साथ अपनी भतीजी की की शादी कराकर मंगलवार की सुबह घर लौटे थे. पुत्र श्रीकांत राणा कुछ देर के लिए सो गया था. जगने पर वह शौच के लिए परसबिनया पहाड़ी की ओर गया था. इस बीच गांव में हो-हल्ला सुनकर पहाड़ी के पास जाने पर पुत्र अचेत अवस्था में पड़ा मिला. आनन-फानन में दुबे नर्सिंग होम जमुआ लाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, मवेशी चराने वाली महिला उगनी देवी पति प्रयाग हाजरा ने बताया कि वे लोग अपना मवेशी चरा रहे थे. इस दौरान महुआ पेड़ के पास एक युवक काफी तड़पता हुआ दिखा. हिम्मत जुटाकर नजदीक गया तो श्रीकांत काफी चिल्ला रहा था. पूछने पर उसने बताया कि एक अपाची बाइक से कुछ लोग आये और मारपीट की. इसके बाद जबरन सल्फास का टेबलेट खिला दिया.

घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था श्रीकांत :

इधर, मृतक के पिता बाजो राणा ने कहा कि अज्ञात अपराधियों ने उसे जबरन कोई विषाक्त पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी. परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है. जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया है. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि श्रीकांत अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola