Giridih News : अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, एक महिला की मौत, चार घायल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, एक महिला की मौत, चार घायल

Giridih News : डुमरी थानांतर्गत कुलगो के समीप जीटी रोड पर हुआ हादसा

विज्ञापन

Giridih News : डुमरी. डुमरी थानांतर्गत कुलगो के समीप जीटी रोड पर मंगलवार को ऑटो पलटने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गयी और चार गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि बगोदर थानांतर्गत अलगडीहा से एक ही परिवार के कुछ लोग ऑटो से डुमरी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कुलगो के समीप ऑटो बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया. दुर्घटना में अलगडीहा निवासी रामेश्वर महतो की पत्नी शकुंतला देवी, लालू ठाकुर, सोनी कुमारी, चिंता देवी एवं गुड़िया देवी घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल समीप के मीना जेनरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. एक घायल शकुंतला देवी (55) को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया, जिसकी धनबाद ले जाने के क्रम में मौत हो गयी.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola