ePaper

Giridih News: बेंगाबाद पुलिस ने आधा दर्जन पंडालों से हटाया डीजे

Updated at : 23 Jan 2026 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: बेंगाबाद पुलिस ने आधा दर्जन पंडालों से हटाया डीजे

Giridih News: उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद बेंगाबाद के पूजा पंडालों में डीजे पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने में बेंगाबाद पुलिस सक्रिय रही. पुलिस ने क्षेत्र में घूमकर डीजे की खोज-खबर ले रही थी.

विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि फुरसोडीह, मोतीलेदा, सोनबाद, डाकबंगला सहित आधा दर्जन पंडालों में डीजे बज रहा है. सूचना पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, एसआई विजय मंडल सहित अन्य पुलिस अधिकारी व जवान गांवों में जाकर तत्काल डीजे को हटा दिया. डीजे संचालक के साथ साथ पूजा समिति सदस्यों को कड़ी फटकार लगायी. थाना प्रभारी ने डीजे के स्थान पर सामान्य ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल करने की बात कही. पुलिस की सख्ती को देखते हुए पूजा पंडालों में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola