Giridih News :बगोदर विधायक ने की केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से भेंट

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने नयी दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य व जनवितरण तथा बिजली, नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

विधायक ने बगोदर विधानसभा की 76 पंचायतों में जंगली हाथियों के आतंक, अंधेरे के कारण होने वाली जान-माल की क्षति और सर्पदंश की घटनाओं को रोकने के लिए सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइटों की स्थापना की मांग की. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने का भी अनुरोध किया. साथ ही झारखंड की जनवितरण प्रणाली की दुकानों में लगी ई-पोस मशीनों को फाइव जी नेटवर्क से जोड़ने की मांग की, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर राशन वितरण सुनिश्चित हो सके. विधायक के साथ देवनाथ राणा,अजय यादव और बिनोद यादव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola