Giridih News :झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति शुक्रवार को गिरिडीह पहुंची. डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ विमल कुमार ने समिति के अध्यक्ष व सदस्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. समिति के अध्यक्ष निरसा विधायक अरूप चटर्जी रामगढ़ की विधायक ममता देवी की उपस्थिति में लंबित सरकारी आश्वासनों व विकास कार्यों की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

गिरिडीह. झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति शुक्रवार को गिरिडीह पहुंची. डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ विमल कुमार ने समिति के अध्यक्ष व सदस्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. समिति के अध्यक्ष निरसा विधायक अरूप चटर्जी रामगढ़ की विधायक ममता देवी की उपस्थिति में लंबित सरकारी आश्वासनों व विकास कार्यों की समीक्षा की गयी. विधायक श्री चटर्जी ने कहा कि समीक्षा के दौरान समिति ने पाया कि कई लंबित आश्वासनों का निष्पादन किया गया है, लेकिन पत्राचार नहीं होने के कारण लंबित दिख रहा है. इसमें जिले के अलग-अलग विधानसभा के माननीय विधायकों के लंबित मामले भी शामिल हैं. वहीं, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है. रामगढ़ की विधायक ने कहा कि बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों के निराकरण हेतु ठोस कदम उठाने पर बल दिया गया. कहा कि हमारा प्रयास है कि जनता से किये गये वादों को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा किया जाये और विकास कार्यों में तेजी लायी जाये. वहीं डीडीसी स्मृता कुमारी ने विभागवार समीक्षा प्रस्तुत किया. समिति को अवगत कराया कि जिले में विधानसभा सत्रों के दौरान दिये गये सरकारी आश्वासनों पर गंभीरता व प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है. बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता, सभी कार्यालय प्रधान गिरिडीह जिला समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola