Giridih News :झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक में कई निर्णय

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला शाखा की बैठक रविवार को झंडा मैदान में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवंती देवी ने की. बैठक में मुख्य रूप से संघ के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह नयन उपस्थित थे. इसमें कई निर्णय लिये गये.

विज्ञापन

-झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक में कई निर्णय

7. गिरिडीह. 54. बैठक को संबोधित करतीं जिलाध्यक्ष देवंती देवी.

गिरिडीह. झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला शाखा की बैठक रविवार को झंडा मैदान में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवंती देवी ने की. बैठक में मुख्य रूप से संघ के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह नयन उपस्थित थे. बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें एफआरएस में आ रही परेशानी को दूर करने, दुर्गापूजा के पूर्व बकाया मानदेय भुगतान, बकाया वार्षिक मानदेय में वृद्धि, पोषाहार, मुंहजूठी व गोद भराई का भुगतान करने, केंद्र सरकार द्वारा विद्यालय के साथ आंगनबाड़ी केंद्र को को-लोकेशन योजना लागू करने से पूर्व सेविका-सहायिका संघ के साथ बैठक कर आपत्ति का निराकरण करने, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार सेविका-सहायिका को ग्रेच्यटी का भुगतान, महासंघ के जिलाध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा का किया गया स्थानांतरण सरकारी नियम के आलोक में स्थगित करने, गुजरात उच्च न्यायालय के आदेशानुसार झारखंड के सेविका-सहायिका को पूर्ण सरकारी कर्मचारी घोषित करने, माह नवंबर में रांची रैली आहूत करने, आइसीडीएस के 50वां वर्ष पूरा होने पर दो अक्तूबर को सभी प्रखंड व परियोजना स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करना शामिल है. निर्णय लिया गया कि न्यायालय के आदेश को लागू कराने के लिए झारखंड उच्च न्यायालय में अपील दायर की जायेगी. संचालन करते हुए प्रयास प्रसाद यादव ने भी सेविका-सहायिका को एकजुट होकर पारित प्रस्ताव को समर्थन देने का आह्वान किया. बैठक में रेखा मंडल, गुड़िया देवी, आरती माथुर, विद्या देवी, संजू देवी, विरमा कुमारी, प्रेमलता कुमारी, चंपा देवी, माधुरी देवी, बहादुर वर्मा, प्रदीप वर्मा, महेंद्र साव, अमर कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola