Giridih News :मल्टी मीटर ब्लास्ट करने से इलेक्ट्रिशियन जख्मी, रेफर

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 02 Nov 2025 10:33 PM

विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत कबरीबाद स्थित क्रशर में लगे स्विच में वोल्टेज चेक करने के दौरान मल्टी मीटर ब्लास्ट होने से इलेक्ट्रिशियन मो हैदर घायल हो गया है. घायल को बेहतर इलाज के लिए ढोरी अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

सीसीएल सूत्रों के मुताबिक क्रशर में लगे स्विच की नियमित रूप से जांच कर यह जानकारी हासिल की जाती है कि वोल्टेज ठीक है या नहीं. इसकी जांच मल्टी मीटर से की जाती है. बताया गया कि जांच के दौरान मल्टी मीटर के ब्लास्ट करने से हैदर के हाथ की अंगुली जख्मी हो गयी. चेहरे पर भी चोट पहुंची है. आनन-फानन में उसे सीसीएल अस्पताल लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया.

सेफ्टी अफसर को दिया गया है जांच का आदेश : महाप्रबंधक

गिरिडीह एरिया के महाप्रबंधक गिरिश कुमार राठौर ने बताया कि इलेक्ट्रिशियन मो हैदर के जख्मी होने के मामले की जांच का आदेश सेफ्टी अफसर को दिया गया है. मामले की जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने की बात कही गयी है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा कोई समझौता नहीं किया जायेगा. हैदर को यहां से ढोरी रेफर किया गया. वहां से उनके परिजनों की आग्रह पर बेहतर इलाज के लिए असरफी अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola