Giridih News :नहीं मिली एंबुलेंस, बाइक से ले गये घायल को

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सरिया-कोयरीडीह सड़क पर सोनसोत नदी के पास एक बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क पर गिर. इससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. एंबुलेंस नहीं मिलने पर घायल को बाइक से अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन

सरिया-कोयरीडीह सड़क पर सोनसोत नदी के पास एक बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क पर गिर. इससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार गिरिडीह के बंदरकुप्पी बड़कीटांड़ का विजय कोल्ह (25) अपने ससुराल केशवारी के डुमरियाटांड अपने ससुराल जा रहा था. इसी दौरान घटना घटी. घटना के बाद काफी संख्या में लोग जमा हुए और सरिया पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया. काफी देर इंतजार के बाद भी घटनास्थल पर एंबुलेंस के नहीं पहुंची. इसके बाद बाइक से ही घायल को सरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बगोदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गयी है.

सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता गंभीर, धनबाद रेफर

नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा निवासी मुर्शीद अंसारी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा बुधवार की रात हुआ. मुर्शीद पपरवाटांड़ से सब्जी बेचकर घर लौट रहा था. इसी दौरान गिरिडीह स्टेडियम के पास एक वाहन ने उसे धक्का मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने मुर्शीद को टोटो से सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए रात को ही धनबाद रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार हादसे में मुर्शीद के दोनों पैर टूट गए हैं और सिर में भी गंभीर चोटें आयी है. घटना के बाद से मुर्शीद के परिजन सदमे में हैं. मामले की जानकारी पुलिस को भी जानकारी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola