Giridih News :इलाज के दौरान गर्भवती की मौत का आरोप, मुआवजा पर माने

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के हरिहरधाम रोड स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान गर्भवती मुन्नी देवी की मौत बुधवार की देर रात हो गयी. मृतका डुमरी थाना क्षेत्र स्थित चैनपुर पंचायत के कसमाकुरहा गांव के गणपत महतो की पुत्री थी. घटना के बाद मृतका के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर नर्सिंग होम में जमकर हो हंगामा किया.

विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र के हरिहरधाम रोड स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान गर्भवती मुन्नी देवी की मौत बुधवार की देर रात हो गयी. मृतका डुमरी थाना क्षेत्र स्थित चैनपुर पंचायत के कसमाकुरहा गांव के गणपत महतो की पुत्री थी. घटना के बाद मृतका के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर नर्सिंग होम में जमकर हो हंगामा किया. सूचना मिलने पर रात्रि दस बजे बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव व सीओ मुरारी नायक पहुंचे. अस्पताल प्रबंधन द्वारा पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि देने के बाद लोग माने. जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी को इलाज के लिए नर्सिंग होम लाया गया. इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर हो गयी. यह देख अस्पताल प्रबंधन बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया, पर रिम्स पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजन शव लेकर बगोदर स्थित उक्त नर्सिंग होम पहुंचे. परिजनों का आरोप था कि महिला की मौत अस्पताल में ही हो गयी थी, पर जानबूझ कर उसे रेफर किया गया. नर्सिंग होम के संचालक ने पीड़ित परिवार को साढ़े चार लाख रुपये देने की बात स्वीकारी और तत्काल एक लाख रुपये का भुगतान किया गया. इसके बाद लोग हटे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola