Giridih News :पति को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसके परिजनों ने उसकी पत्नी पर जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसके परिजनों ने युवक की पत्नी पर जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है. गुरुवार को गंभीर हालत में युवक को सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल में युवक को लेकर आये उसके परिजनों ने पुलिस से बातचीत को दौरान मौखिक रूप से यह आरोप लगाया. बताया गया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के कारण यह घटना होने की आशंका वे जता रहे हैं. हालांकि खबर लिखा जाने तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गयी थी. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola