Giridih News :दुकान में आग लगाने का आरोप, थाना को आवेदन

Giridih News :मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिमरियाधौड़ा में बीती रात असामाजिक तत्वों ने एक दुकान में आग लगा दी. इस घटना में गुमटी में रखे सामग्री जलकर राख हो गयी.
मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिमरियाधौड़ा में बीती रात असामाजिक तत्वों ने एक दुकान में आग लगा दी. इस घटना में गुमटी में रखे सामग्री जलकर राख हो गयी. भुक्तभोगी मो जुलमा ने मुस्सिल थाना को आवेदन देकर ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है. भुक्तभोगी ने कहा कि वह शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गये. सुबह जब दुकान गये तो देखा कि उनकी गुमटी जली हुई है. कहा कि किसी असामाजिक तत्व ने पेट्रोल छिड़कर उनकी दुकान में आग लगायी है. कहा कि इस घटना में उन्हें हजारों का नुकसान हुआ है. उन्होंने पुलिस ने न्याय की गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




