Giridih News :बाइक के टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 12:05 AM
Giridih News :कोडरमा-कोवाड-भरकट्टा मुख्य सड़क पर शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे खरखरी के समीप तेज गति से आ रही दो बाइक के बीच टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज पहुंचे औक ग्रामीण के सहयोग से चारों को इलाज के लिए बिरनी अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नौशाद आलम ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं, तीन सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. मृतक की पहचान धनवार थाना क्षेत्र महेशमरवा के किसुन तुरी (35) के रूप में हुई. वहीं घायलों रोहित तुरी (28), सुरेंद्र तुरी (32) तथा खरटी का (विकास वर्मा 27) शामिल है.
एक बाइक पर सवार थे तीन युवक
बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन और दूसरी बाइक पर विकास अकेला था. प्रत्यक्षर्शियों ने बताया कि किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था. रोहित अपने ससुराल पिपराडीह से दोनों युवक के साथ घर लौट रहा था. इसी दौरान टक्कर हो गयी. महेशमरवा के मुखिया पति नागेश्वर यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक को दो छोटे-छोटे पुत्र है. मृतक व दो घायल युवक रिश्ते में भाई हैं. थाना प्रभारी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










