Giridih News :तेज रफ्तार ट्रक ने शिक्षक की कार में मारा धक्का

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 19 Feb 2026 11:02 PM

विज्ञापन

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत फॉरेस्ट ऑफिस के समीप गुरुवार की सुबह एक ट्रक ने शिक्षक मदन कुमार रत्न की कार में धक्का मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कुछ दूरी तक घसीटती चली गयी और सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गयी.

विज्ञापन

इसकेकारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. लेकिन, राहत की बात यह रही कि शिक्षक पूरी तरह सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक मघैया टोला प्राथमिक उच्च विद्यालय ड्यूटी में जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया और घसीटते हुए डिवाइडर पर चढ़ा दिया. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शिक्षक को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे से हटाकर आवागमन सामान्य करवायी.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola