Giridih News :हथगढ़ के प्रवासी मजदूर की सूरत में मौत
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 09 Dec 2025 10:28 PM
विज्ञापन
Giridih News :हथगढ़ गांव के प्रवासी मजदूर राजेंद्र साव (35) पिता मुंशी साव की मौत सूरत गुजरात में हो गयी. जानकारी के मुताबिक राजेंद्र साव सूरत में रहकर मजदूरी करता था.
विज्ञापन
मंगलवार की अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी. अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी. श्रमिक की मौत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया. मुखिया शेरुन खातून, पंसस पूजा कुमारी, कुंती देवी, पूर्व पंसस अनीता देवी, शब्दर अली, अजीत शर्मा, अर्जुन यादव, दीपक साव, नवलकिशोर राय, संदीप यादव सहित अन्य लोगों ने संवेदना व्यक्त की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










