Giridih News :सरिया में सजा खाटू वाले श्याम बाबा का भव्य दरबार

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 02 Nov 2025 11:36 PM

विज्ञापन

Giridih News :सरिया में खाटू वाले श्री श्याम का जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल सरिया ने श्याम बाबा का दरबार सजाया.

विज्ञापन

श्याम बाबा की पूजा की गयी. समाज के लोगों ने बारी-बारी से बाबा का ज्योत लिया. इसके बाद बाबा को छप्पन भोग लगाया गया और आरती की गयी. इस दौरान पंकज अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, आशीष पांडेय, धनबाद से आये समय मधुर ने एक से बढ़कर एक भजन गाये. हैप्पी बर्थडे टू यू श्याम बाबा के भजन पर लोग खूब झूमे. लोगों ने अपनी सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र के विकास के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा और प्रसाद ग्रहण किया.

इनकी थी

उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रियांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, विजय अग्रवाल, महेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, राजेश जैन संतोष जैन, मोनील जैन, विनीता डागा, नीरज अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, अतिशय जैन, गौरव जैन, निहाल तर्वे, अरुणा अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola