Giridih News :मंझने में रामनवमी के पूर्व निकला भव्य जुलूस
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 26 Mar 2026 11:36 PM
Giridih News :हिंदू युवा पूजा समिति मंझने ने रामनवमी के अवसर गुरुवार को विशाल बाइक जुलूस निकाला. जुलूस की शुरुआत मंझने के हनुमान मंदिर से हुई.
उद्घाटन हिंदू युवा समिति के सदस्यों व मुखिया रूपाश्री सिंह ने किया. जुलूस मंझने से चलकर बिरने, अमतरो, गावां, पटना, माल्डा समेत कई पंचायतों का भ्रमण कर पुनः मंझने मंदिर पहुंचा. बाइक पर सवार लोगों के जय श्रीराम के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया. समिति के निरंजन सिंह ने कहा कि आज रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गयी. शुक्रवार को मंझने में जुलूस निकाला जायेगा. शनिवार को दशमी के अवसर पर नये मंदिर के निर्माण के लिए भूमिपूजन व शिलान्यास होगा.
रविवार की रात होगा जागरण
वहीं रविवार की रात जागरण का भी आयोजन होगा. मौके पर सुजीत चौधरी, मिथलेश यादव, सागर चौधरी, पंकज मिस्त्री, नवीन सिंह, बीरेंद्र मिस्त्री, रणधीर साव, मुकेश लाल, पंकज चौधरी, विकास मंडल, सूरज राणा समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










