बिरनी के केसोडीह में धूमधाम से निकली कलश यात्रा

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Apr 2017 8:53 AM

विज्ञापन

बिरनी : बिरनी प्रखंड की केसोडीह पंचायत के मंडरखा गांव में शुक्रवार को श्रीश्री 1008 शतचंडी महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे ढोल नगाड़ा के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. यज्ञशाला से 501 कन्या और महिलाएं कलश लेकर आसपास के गावों का भ्रमण करते हुए 10 किलोमीटर की दूरी तय कर इरगा नदी पहुंचीं. यहां यज्ञाचार्य सुधीर […]

विज्ञापन

बिरनी : बिरनी प्रखंड की केसोडीह पंचायत के मंडरखा गांव में शुक्रवार को श्रीश्री 1008 शतचंडी महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे ढोल नगाड़ा के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. यज्ञशाला से 501 कन्या और महिलाएं कलश लेकर आसपास के गावों का भ्रमण करते हुए 10 किलोमीटर की दूरी तय कर इरगा नदी पहुंचीं.

यहां यज्ञाचार्य सुधीर कुमार उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरवाया. यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह ने बताया कि महायज्ञ सह दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सात दिनों तक चलेगा. प्रतिदिन लखनऊ की बाल विदूषी प्रवचन करेंगी. मौके पर बिरनी प्रमुख सुलोचना देवी,यज्ञ सचिव बाबूलाल महतो, कोषाध्यक्ष प्रयाग प्रसाद कुशवाहा, संरक्षक संतोष कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अशोक सिंह, कुल पुरोहित गणेश ओझा, अनिल ठाकुर, सुखदेव ठाकुर, वीरेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा, मुकेश राणा सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola