पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और विदेशी शराब के साथ कई तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Patna News: राजधानी पटना में अपराध नियंत्रण और नशा मुक्ति अभियान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन

Patna News: राजधानी पटना में अपराध नियंत्रण और नशा मुक्ति अभियान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक ब्यूरो, बिहार से मिली गुप्त सूचना के आधार पर चौक थाना पुलिस ने हरमंदिर गली और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर भारी मात्रा में हेरोइन और अवैध विदेशी शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में महिलाओं समेत कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हरमंदिर गली से 60 ग्राम हेरोइन बरामद

पुलिस को सूचना मिली थी कि हरमंदिर गली क्षेत्र में एक महिला और एक पुरुष नशीले पदार्थ की खेप लेकर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की और रेणु देवी (45 वर्ष) तथा विकास कुमार (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया.

तलाशी के दौरान रेणु देवी के पास से 36 ग्राम हेरोइन, एक वीवो मोबाइल और 1100 रुपये नकद बरामद किए गए. वहीं विकास कुमार के पास से 24 ग्राम हेरोइन, एक इनफिनिक्स मोबाइल और 1200 रुपये नकद मिले. इस मामले में सअनि लक्ष्मण कुमार के आवेदन पर चौक थाना कांड संख्या 254/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

धवलपुरा में विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त

शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत धवलपुरा टीओपी के पास भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बेबी देवी और पूनम देवी को गिरफ्तार किया. इनके पास से रॉयल स्टैग व्हिस्की की 14 बोतलें और स्मिरनॉफ वोडका की 11 बोतलें बरामद की गईं. पुलिस के अनुसार जब्त शराब की कुल मात्रा 21 लीटर से अधिक है.

वाहन चेकिंग में भी मिली सफलता

धवलपुरा टीओपी के पास वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने कैलाश राय नामक व्यक्ति को 15 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं मोर्चा रोड मुसहरी इलाके में गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में 46 लीटर देशी महुआ शराब भी जब्त की गई.

पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में नशा तस्करी और अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

पुलिस टीम की तत्परता से मिली सफलता

इस पूरी कार्रवाई में चौक थाना की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही. टीम में पुअनि सोनी कुमारी, सअनि लक्ष्मण कुमार, महिला सिपाही बेबी कुमारी और बीएचजी उपेंद्र कुमार शामिल थे.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और नशीले पदार्थों के मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जा सके.

ALSO READ: छपरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में तीन की मौत

पटना में कबाड़ी दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन