आठ गिरफ्तार, कोयला जब्त
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2017 9:03 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह थाना इलाके के पुरनानगर व भूतनाथ क्षेत्र में छापामारी की. इस दौरान अवैध कोयला लदी 7 साइकिल, 4 बाइक व बैलगाड़ी जब्त की गयी. छापामारी में 20 टन कोयला भी बरामद कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया. एसपी के निर्देश पर अवैध कोयला के खिलाफ […]
विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह थाना इलाके के पुरनानगर व भूतनाथ क्षेत्र में छापामारी की. इस दौरान अवैध कोयला लदी 7 साइकिल, 4 बाइक व बैलगाड़ी जब्त की गयी. छापामारी में 20 टन कोयला भी बरामद कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया. एसपी के निर्देश पर अवैध कोयला के खिलाफ मुफस्सिल पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है.
गुरुवार की सुबह थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में सअनि सुनील कुमार सिंह, श्रवण कुमार, जीतेंद्र कुमार, अनिल उरांव समेत कई पदाधिकारी पुरनानगर व भूतनाथ इलाके में पहुंचे. भूतनाथ में अवैध खदान चलाया जा रहा था. मौके से बैलगाड़ी और कोयला बरामद किया गया. वहीं पुरनानगर से बाइक व साइकिल जब्त की गयी.
अन्य लोगोें के खिलाफ भी प्राथमिकी : थाना प्रभारी श्री चौधरी ने बताया कि कोयला तस्करी के आरोप में देवरी के घोसे निवासी रामचरित्र यादव, टिकोडीह के धरमू गोप, दिनेश कुमार, पुरनानगर के राजेंद्र राम, गुजियाडीह के अर्जुन दास, लोहपिट्टी के महेंद्र पंडित, संदीप साव व पीरटांड़ के बरमसिया निवासी जीवलाल सोरेन को गिरफ्तार किया गया है. मामले में इनके अलावा अन्य लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










