पूर्व मंत्री दिलीप रे के खिलाफ आरोप तय

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2017 2:36 AM

विज्ञापन

ब्रह्माडीहा कोयला ब्लाॅक आवंटन मामला नयी दिल्ली : पूर्ववर्ती राजग सरकार में मंत्री रहे दिलीप रे के खिलाफ एक विशेष अदालत ने कोयला घोटाले के एक मामले में आरोप निर्धारित किया. यह मामला 1999 में झारखंड के गिरिडीह में ब्रह्माडीहा कोयला ब्लाक का आवंटन सीटीएल को किये जाने में कथित अनियमितता से संबंधित है. विशेष […]

विज्ञापन

ब्रह्माडीहा कोयला ब्लाॅक आवंटन मामला

नयी दिल्ली : पूर्ववर्ती राजग सरकार में मंत्री रहे दिलीप रे के खिलाफ एक विशेष अदालत ने कोयला घोटाले के एक मामले में आरोप निर्धारित किया. यह मामला 1999 में झारखंड के गिरिडीह में ब्रह्माडीहा कोयला ब्लाक का आवंटन सीटीएल को किये जाने में कथित अनियमितता से संबंधित है.

विशेष सीबीआइ जज भरत पराशर ने रे के अलावा उस समय कोयला मंत्रालय में रहे दो वरिष्ठ अधिकारियों प्रदीप कुमार बनर्जी और नित्यानंद गौतम, कैस्ट्रॉन टेक्नोलाजीज लि, उसके निदेशक महेंद्र कुमार अग्रवाल और कैस्ट्रान माइनिंग लि के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और विश्वास हनन का आरोप तय किया है. अदालत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा शुरू करने के लिए पर्याप्त प्रमाण हैं. अदालत ने इस मामले में मुकदमा शुरू करने की तारीख 11 जुलाई तय की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola