कार में रखे रुपये से भरे बैग की चोरी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2017 8:47 AM
विज्ञापन
बगोदर : कृष्णानगर निवासी अशोक कुमार सिंह की कार की सीट पर रखा रुपये से भरा बैग बगोदर बाजार से सोमवार दोपहर को चोरी हो गया. इस संबंध में भुक्तभोगी ने बगोदर थाना में बैग चोरी को लेकर आवेदन भी दिया है. श्री सिंह ने कहा कि सोमवार को बगोदर स्थित एसबीआइ शाखा से साढ़े […]
विज्ञापन
बगोदर : कृष्णानगर निवासी अशोक कुमार सिंह की कार की सीट पर रखा रुपये से भरा बैग बगोदर बाजार से सोमवार दोपहर को चोरी हो गया. इस संबंध में भुक्तभोगी ने बगोदर थाना में बैग चोरी को लेकर आवेदन भी दिया है. श्री सिंह ने कहा कि सोमवार को बगोदर स्थित एसबीआइ शाखा से साढ़े आठ हजार रुपये की निकासी कर पैसे को बैग में रख कर बाहर निकला़ जीटी रोड स्थित एसबीआइ एटीएम के पास खड़ी कार में रुपये से भरे बैग को रखा और किसी काम के लिए बाजार गया. वापस लौटने पर कार में रखा बैग गायब मिला. इस संबंध में बगोदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि रुपये से भरा बैग चोरी होने की शिकायत मिली है़ मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










