गिरिडीह : मवेशी का कटा सर की अफवाह के बाद आक्रोशित हुए लोग, फायरिंग
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2017 12:04 PM
गिरिडीह : बेंगाबाद में रविवार की सुबह मवेशी का कटा सर की अफवाह के बाद लोग आक्रोशित हो गये और जमकर हंगामा किया. लोगों ने जहां प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी वहीं गांडेय विधायक के नेतृत्व में सड़क जाम कर दिया गया. लोगों के आक्रोश व सड़क जाम की जानकारी डीसी उमा […]
गिरिडीह : बेंगाबाद में रविवार की सुबह मवेशी का कटा सर की अफवाह के बाद लोग आक्रोशित हो गये और जमकर हंगामा किया. लोगों ने जहां प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी वहीं गांडेय विधायक के नेतृत्व में सड़क जाम कर दिया गया.
लोगों के आक्रोश व सड़क जाम की जानकारी डीसी उमा शंकर सिंह व एसपी अखिलेश बी वारियर को मिलते ही एसडीओ, एसडीपीओ समेत कई पदाधिकारी को बेंगाबाद भेजा गया. पुलिस अधिकारी पहुंचे और जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे.
* वाहन में आग लगाने के बाद बिगड़ी हालात
बताया जाता है तीन वाहनों में मवेशी, प्रतिबंधित मांस व एक मवेशी का कटा सर मिलने से नाराज लोगों ने गिरिडीह-मधुपुर सड़क को जाम करने के दौरान एक वाहन में आग लगा दी. वाहन में आग लगाने के बाद पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान पथराव किया गया जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया. लाठी चार्ज के बाद भी जब आक्रोशित लोग शांत नहीं हुवे और पथराव होता रहा तो पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी.
* एसडीओ-प्रमुख घायल
ग्रामीणों के द्वारा किये गए पथराव से एसडीओ नमिता कुमारी के सर पर चोट लगी है जिससे वे घायल हो गए, वहीं एसडीपीओ को भी चोट लगी है जबकि बेंगाबाद के प्रखण्ड प्रमुख रामप्रसाद यादव के हाथ में गम्भीर चोट आयी है. वहीं पुलिस के लाठी चार्ज से कई ग्रामीण भी चोटिल हुवे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










