एमडीएम का एसएमएस भेजने में कई प्रखंड फिसड्डी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2017 7:56 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा दिये गये निर्देश के बाद भी एमडीएम का एसएमएस भेजने में कई प्रखंड फिसड्डी साबित हो रहे हैं. विभाग के अनुसार सभी विद्यालयों को प्रत्येक दिन एमडीएम का एसएमएस भेजना है. पूर्व की बैठक में विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश भी दिया गया था. साथ ही […]

विज्ञापन
गिरिडीह : मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा दिये गये निर्देश के बाद भी एमडीएम का एसएमएस भेजने में कई प्रखंड फिसड्डी साबित हो रहे हैं. विभाग के अनुसार सभी विद्यालयों को प्रत्येक दिन एमडीएम का एसएमएस भेजना है. पूर्व की बैठक में विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश भी दिया गया था. साथ ही कहा गया था कि संकुल साधनसेवियों से एमडीएम की मॉनीटरिंग करायें. बावजूद जिले के सरिया, बगोदर, देवरी, बेंगाबाद, गांडेय प्रखंड से 25 प्रतिशत से भी कम एसएमएस के माध्यम से रिपोर्ट भेजी गयी है.
प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रधान पारा शिक्षक को निर्देशित किया गया था कि विद्यालय में कितने बच्चों ने एमडीएम ग्रहण किया इसकी रिपोर्ट एसएमएस से भेजें. लेकिन कई प्रधानाध्यापक व प्रधान पारा शिक्षकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. डीएसइ कमला सिंह ने कहा कि अगर सरकारी स्कूलों के प्रभारी प्रधानाध्यापक या वैसे शिक्षक जो एमडीएम के कार्य में शामिल हैं, अगर प्रतिदिन एसएमएस नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. पूरे जिले में 3362 सरकारी स्कूल है. इसमें मात्र 978 स्कूल से ही एसएमएस प्रतिवेदन भेजा जा रहा है, जो कुल प्रतिशत का 29.09 है.
उन्होंने कहा कि एसएमएस के लिए प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को बीआरसी के स्तर पर प्रशिक्षण भी दिया गया था. सबसे खराब स्थिति उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालयों की है. यहां से एसएमएस रिपोर्ट नहीं भेजी जा रही है. विभाग को समर्पित एसएमएस रिपोर्ट का प्रतिशत इस प्रकार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola