राजधनवार: नमक डालने से काला हो रहा भोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2017 8:00 AM
विज्ञापन
राजधनवार. धनवार के भलुटांड़ पंचायत अंतर्गत बरोटांड़ में पीडीएस से मिले नमक की शिकायत मिल रही है. ग्रामीणों के अनुसार इस नमक के प्रयोग से बना भोजन काला हो जा रहा है. डोरंडा मंडल भाजपा के महामंत्री विवेक विकास ने शुक्रवार को मामले की बीडीओ प्यारेलाल को दी. बीडीओ के निर्देश पर स्थानीय मुखिया ने […]
विज्ञापन
राजधनवार. धनवार के भलुटांड़ पंचायत अंतर्गत बरोटांड़ में पीडीएस से मिले नमक की शिकायत मिल रही है. ग्रामीणों के अनुसार इस नमक के प्रयोग से बना भोजन काला हो जा रहा है. डोरंडा मंडल भाजपा के महामंत्री विवेक विकास ने शुक्रवार को मामले की बीडीओ प्यारेलाल को दी.
बीडीओ के निर्देश पर स्थानीय मुखिया ने ग्रामीणों को उक्त नमक के फिलहाल उपयोग से मना कर दिया है. बताया गया कि इसकी जानकारी विभाग के उच्च पदाधिकारियों को दी जायेगी और कारण का पता लगाया जायेगा. वार्ड सदस्य उपेंद्र राम ने बताया कि दाल काला होने पर पहले हल्दी में गड़बड़ी का शक हुआ, लेकिन जब यही बात की सूचना अन्य घरों से भी मिली तो नमक की ओर ध्यान गया. भयवश ग्रामीणों ने नमक से बनी दाल-सब्जी को फेंक भी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










