ट्रक चालक-खलासी की ग्रामीणों ने की पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2017 4:11 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : बकरी को धक्का मारकर भाग रहे एक ट्रक को ग्रामीणों ने भंडारीडीह के पास धर-दबोचा. ट्रक को पकड़ने के बाद चालक व खलासी की पिटाई कर दी और वाहन का शीशा भी फोड़ दिया. चालक व खलासी को पिटते देख भंडारीडीह के लोगों ने मामले को शांत कराया. जानकारी होने पर नगर पुलिस […]
विज्ञापन
गिरिडीह : बकरी को धक्का मारकर भाग रहे एक ट्रक को ग्रामीणों ने भंडारीडीह के पास धर-दबोचा. ट्रक को पकड़ने के बाद चालक व खलासी की पिटाई कर दी और वाहन का शीशा भी फोड़ दिया. चालक व खलासी को पिटते देख भंडारीडीह के लोगों ने मामले को शांत कराया. जानकारी होने पर नगर पुलिस पहुंची ओर दो लोगों को थाना लाया गया.
टॉल प्लाजा के पास पकड़ा गया वाहन : घटना के संबंध में ट्रक चालक बिहार के आरा निवासी पिंटू कुमार व खलासी संजय यादव ने बताया कि ट्रक (यूपी 67 टी- 5437) पर कोयला लादकर वे रांची से राजमहल जा रहे थे. बंदरकुप्पी के पास ट्रक से एक बकरी को धक्का लग गया. दोनों वाहन लेकर फरार हो गये तो पीछे से कुछ युवक आये और गिरिडीह नगर पर्षद के टॉल प्लाजा के पास वाहन को रोक कर उनकी पिटाई की गयी. इधर, पुलिस ने जिन दो लोगों को थाना लाया है
वे खुद को निर्दोष बता रहे हैं. बंदरकुप्पी के अनिल का कहना है कि धक्का मारने के बाद ट्रक भागने लगा तो कुछ युवक वाहन का पीछा करने लगे. इसकी जानकारी मिलने के बाद वे अपने कुछ साथियों के साथ युवकों को समझाने के लिए निकले थे. भंडारीडीह के पास वे पहुंचे तो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. नगर पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










