गरीबों की जमीन हड़पने में तुली है सरकार : झाविमो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2016 12:00 AM

विज्ञापन

जमुआ : झाविमो के केंद्रीय सचिव प्रणव कुमार वर्मा ने कहा कि रघुवर सरकार गरीबों की जमीन को हड़पने में तुली है. सरकार योजना के तहत किसानों की जमीन हड़प रही है. विरोध पर लाठी व गोली का सहारा लिया जा रहा है. उक्त बातें श्री वर्मा ने सोमवार को जमुआ में प्रेस वार्ता के […]

विज्ञापन

जमुआ : झाविमो के केंद्रीय सचिव प्रणव कुमार वर्मा ने कहा कि रघुवर सरकार गरीबों की जमीन को हड़पने में तुली है. सरकार योजना के तहत किसानों की जमीन हड़प रही है. विरोध पर लाठी व गोली का सहारा लिया जा रहा है. उक्त बातें श्री वर्मा ने सोमवार को जमुआ में प्रेस वार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आये दिन हत्या व लूट की घटनाएं घट रही है. पारा शिक्षकों, किसान मित्रों को इंसाफ नहीं मिल रहा है. पंचायत प्रतिनिधियों को समुचित अधिकार भी नहीं दिया जा रहा है.

मनरेगा मजदूरों को मजदूरी के लिए प्रखंड कार्यालयों का चक्कर काटना पड़ रहा है. जन मुद्दों को लेकर 18 अक्तूबर को जमुआ चलो कार्यक्रम आहूत किया गया है. कार्यक्रम की सफलता को लेकर लोग इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले. मौके पर महेंद्र तुरी, विकास कुमार मंडल, कुलदीप शरण, जमालउद्दीन खान, दयानंद राय नरेश यादव, संतोष गुप्ता, मो ताहिर हुसैन, नुनदेव दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola