बोलेरो के धक्के से बच्चा घायल, गंभीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2016 5:39 AM

विज्ञापन

बिरनी : रांची-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार अपराह्न लगभग 3 बजे सिमराढाब में बोलेरो के धक्के से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हाे गया. बिरनी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया. कोडरमा के जयनगर निवासी प्रकाश पंडित अपनी पत्नी और पुत्र आशीष कुमार पंडित (5 वर्ष) के साथ […]

विज्ञापन
बिरनी : रांची-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार अपराह्न लगभग 3 बजे सिमराढाब में बोलेरो के धक्के से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हाे गया. बिरनी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया. कोडरमा के जयनगर निवासी प्रकाश पंडित अपनी पत्नी और पुत्र आशीष कुमार पंडित (5 वर्ष) के साथ बाजार करने सिमराढाब आये थे.
इस दौरान बच्चा सड़क पर दौड़ गया. तभी वह सरिया की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो (जेएच 12 ई 9046) से टकरा गया. घटना के बाद लोगों ने बोलेरो को पकड़कर स्थानीय मंटू मोदी को सौंप दिया. बोलेरो पर सवार प्रदीप मोदी ने बच्चे का इलाज कराया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola