नम आंखों से दी गयी मां दुर्गे को विदाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2016 5:37 AM
विज्ञापन
जिला भर में धूमधाम से दुर्गापूजा मनी. दुर्गापूजा को लेकर चहुंओर उत्साह का माहौल रहा. क्या बड़े क्या छोटे सभी मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखे. पिछले नौ दिनों से चला आ रहा नवरात्र का त्योहार बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया. श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गे को विदाई […]
विज्ञापन
जिला भर में धूमधाम से दुर्गापूजा मनी. दुर्गापूजा को लेकर चहुंओर उत्साह का माहौल रहा. क्या बड़े क्या छोटे सभी मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखे. पिछले नौ दिनों से चला आ रहा नवरात्र का त्योहार बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया. श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गे को विदाई दी. इस दौरान जगह-जगह सिंदूर खेला की रस्म भी अदा की गयी. इधर कई जगहों में मंगलवार को भी प्रतिमा विसर्जित की गयी.
गिरिडीह : प्रतिमा विसर्जन के साथ ही मंगलवार को शारदीय नवरात्र संपन्न हाे गया. इस दौरान भक्तों ने नम आंखों से माता को विदाई दी.
वहीं सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभायी. श्रद्धालुओं ने मां की प्रतिमा को कंधे पर रखकर शोभा यात्रा निकाली. इस दौरान मां के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया. शहर के प्रमुख स्थानों से निकलकर प्रतिमा विसर्जन जुलूस बरवाडीह स्थित मानसरोवर तालाब पहुंचा़ यहां मां की प्रतिमा को नाव से विसर्जित किया गया. शहर के काली मंडा रोड स्थित श्रीश्री आदी दुर्गा मंडप, छोटकी दुर्गा मंडप, बाभनटोली, स्टेशन रोड, पुलिस लाईन रोड, सेंट्रलपीठ, मंडलकारा, रक्षितबाबू, कुम्हारटोली, फारेस्ट कॉलोनी, शांतिनगर, हुट्टी बाजार हरिजनटोला, महावीरगली, सिहोडीह, बरमसिया, चेताली दुर्गामंडप, अरगाघाट रोड दुर्गा मंडप की प्रतिमा मानसरोवर तालाब में विसर्जित की गयी. वहीं दुर्गा मिष्टान भंडार, बोड़ो स्थित दुर्गा मंडप शास्त्री नगर दुर्गा मंडप, अलकापुरी, पचंबा की प्रतिमा का भी विसर्जन किया गया. नाव से प्रतिमा विसर्जित कराने में केंद्रीयपूजा महासमिति के अध्यक्ष बाबुल प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षद चंद्रदेव यादव, द्वारिका प्रसाद, लखन खटिक, नंदा सिंह, संजीत गुप्ता, शंकर गुप्ता, दिनेश सिंह, मनोज सिंह आदि की भूमिका सराहनीय रही. वहीं बरवाडीह में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीएसपी विजय आशिष कुजूर, बीडीओ अशोक कुमार, अंचलाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, पुलिस निरीक्षण वीरेंद्र राम, थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह आदि जवानों के साथ मौजूद थे. एसडीओ नमिता कुमारी ने भी प्रतिमा विसर्जन के दौरान मानसरोवर तालाब का निरीक्षण किया.
कंधे पर मां की प्रतिमा विसर्जित की गयी : इधर, सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत बनियाडीह में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इससे पूर्व यहां महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभायी. इसके बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गे को विदाई दी. इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. श्रद्धालुओं ने मां की प्रतिमा को कंधे पर लेकर बनियाडीह का भ्रमण कराया. इसके बाद पंपू तालाब में विधि-विधान से मां दुर्गे व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा विसर्जित की. इस दौरान श्रद्धालु माता का जयकारे भी लगाते चल रहे थे.
जयकारे से माहौल भक्तिमय हो रहा था. पूजा के सफल आयोजन में सीसीएल पूजा कमेटी के अध्यक्ष परियोजना पदाधिकारी एके राय, लोकल कमेटी अध्यक्ष एनपी सिंह बुल्लू, मनोज सिंह, प्रशांत सिंह, सुरेंद्र सिंह, बबलू सरकार, कन्हैया सिंह, प्रमोद सिंह, संजीवन राम, मेघलाल दास, दिनेश यादव, विजय राम, सचिन लाहा, राजीव सिंह, गौतम सिंह, सुरेश राम, किशोर राम, प्रदीप राम, मुन्ना सिंह, रामकुमार, विनय सिंह, संतोष कुमार, राजू दास, साधु कुमार, मुन्ना कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र यादव, श्रीकांत, अशोक सिंह, गोविंद नायक, दीपक, अनिल पाठक आदि की अहम भूमिका रही.
राजधनवार. धनवार बाजार सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. राजधनवार, डोरंडा, घोडथंभा, जेरूवाडीह, चान्हो, गोरहंद, राजोडीह, मुरना, करगाली आदि कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर मां की आराधना की गयी. धनवार, डोरंडा, घोडथंभा आदि कई पूजा पंडालों में भक्ति जागरण व अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये गये.
मंगलवार की शाम कई जगहों पर प्रतिमा का विर्सजन किया गया. वहीं राजधनवार में स्थापित माता की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को किया जायेगा.
सरिया में निकला भव्य प्रतिमा विसर्जन जुलूस : हजारीबाग रोड प्रतिनिधि. सरिया व आसपास के क्षेत्रों में प्रतिमा विसर्जन के साथ शारदीय नवरात्र संपन्न हो गया. सरिया स्थित भगला काली मंडप, किस्टो दुर्गा मंदिर, रेलवे स्टेशन, आइडब्ल्यू व वसुश्री में धूमधाम से मां दुर्गा की पूजा की गयी. मंगलवार की देर शाम सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. वहीं पूजा को लेकर यहां लगे मेले का भी लोगों ने लुत्फ उठाया. सरिया के अलावा बागोडीह, चिचाकी, कोयरीडीह, केशवारी आदि जगहों पर भी धूमधाम से दुर्गापूजा की गयी. एसडीएम पवन कुमार मंडल, एसडीपीओ दीपक शर्मा व बीडीओ शशिभूषण वर्मा स्वयं विधि व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे.
भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु : चपुआडीह. बेंगाबाद प्रखंड के मानजोरी दुर्गा मंडप के प्रागंण में दुर्गा पूजा के अवसर पर मंगलवार की रात आराधना म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया.
गायिका मिस अंजु व पायल कुमारी ने कई भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. मौके पर एएसआइ जेपीएन सिन्हा, मुखिया गौरीशंकर साव, उप मुखिया अंजनी पाठक, अरुणदेव साव, द्वारिका रजक, दीपक कुमार पाठक, वार्ड सदस्य मिरु सिंह, दीपक सिंह, डेगनारायण साव, कुंदन पाठक, चंदन पाठक, बंटी सिंह, दिवाकर पाठक, गुलाब राणा, हरि वर्मा, मनोज साव, उदय पाठक, रत्नेश्वर वर्मा, महेंद्र साव, मकुचंद साव, ब्यास सिंह, चन्द्रदेव वर्मा, रोहित सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










