पेट्रोल पंप में दो पक्ष आपस में भिड़े, अफरातफरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2016 5:35 AM
विज्ञापन
लूट की सूचना पर परेशान रही पुलिस बेंगाबाद : बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य पथ पर कर्णपुरा के पास झारखंड सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर मंगलवार की सुबह आपसी रंजीश में दो गुटों में मारपीट हो गयी. उक्त पंप में सुबह योगेंद्र कुमार नामक युवक अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचा. इस दौरान तीन-चार बाइक पर दर्जनभर युवक […]
विज्ञापन
लूट की सूचना पर परेशान रही पुलिस
बेंगाबाद : बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य पथ पर कर्णपुरा के पास झारखंड सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर मंगलवार की सुबह आपसी रंजीश में दो गुटों में मारपीट हो गयी. उक्त पंप में सुबह योगेंद्र कुमार नामक युवक अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचा.
इस दौरान तीन-चार बाइक पर दर्जनभर युवक वहां पहुंचे और योगेंद्र के साथ मारपीट करने लगे. बीच बचाव करने पर युवकों ने पंपकर्मी मो़ मिन्हाज के साथ भी मारपीट की और कांउटर में तोड़फोड़ की. इससे अफरा तफरी मच गयी. इसी बीच खबर फैल गयी की पंप में लूटपाट हो रही है़
सूचना पाकर बेंगाबाद पुलिस पहुंची और बाइक के साथ एक युवक को हिरासत में ले लिया़ पूछताछ में आपसी रंजीश में मारपीट की बात पता चली़ इसके बाद दोनों पक्षों के अन्य लोग भी वहां पहुंचे और आपस में पंचायती कर मामला सलटाने की बात कही. इधर पंप कर्मी ने 12 हजार रुपया के नुकसान की बात कही है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. दोनों पक्ष के लोग आपस में निपटारा करने की बात कह रहे है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










