कई शिक्षक संगठनों ने बैठक कर किया ''दिशा'' का समर्थन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2016 6:52 AM
विज्ञापन
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने की बैठक गिरिडीह : जिले के कई शिक्षक संगठनों ने दिशा एेप का स्वागत किया है. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को अांबेडकर भवन में बैठक बुलाकर दिशा का समर्थन किया. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष विनोद राम ने की. उन्होंने कहा कि दिशा एेप का […]
विज्ञापन
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने की बैठक
गिरिडीह : जिले के कई शिक्षक संगठनों ने दिशा एेप का स्वागत किया है. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को अांबेडकर भवन में बैठक बुलाकर दिशा का समर्थन किया. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष विनोद राम ने की. उन्होंने कहा कि दिशा एेप का वैसे लोग विरोध कर रहे हैं जिन्हें शिक्षा व छात्र से कोई लेना-देना नहीं है.
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ इस प्रकार के कार्यक्रम का समर्थन करेगा. बैठक में आसिफ अली, मनोज राय, विनोद चौधरी, सुखदेव दास, अशोक कुमार वर्मा, ओमप्रकाश, सलीम अंसारी, जीतेंद्र प्रसाद, रामदेव वर्मा आदि मौजूद थे. इधर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गुजा हाजरा ने भी दिशा ऐप का स्वागत किया और कहा कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आयेगा. श्री हाजरा के अलावा बासुदेव महतो, साहेबराम बेसरा, चौब रजक, सत्यनारायण पासवान, सहदेव राम, अरूणा कुमारी, बेरोनिका कुजूर, शमीम आलम ने भी दिशा ऐप का स्वागत किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










