पारा शिक्षकों की मांगें जायज : विधायक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2016 5:48 AM
विज्ञापन
तिसरी : बीआरसी में पारा शिक्षक संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन यादव ने की. मौके पर मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि पारा शिक्षकों की मांग जायज है. कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी इस मामले को उठाया है.मौके पर जिला अध्यक्ष नारायण महतो, माला सिन्हा, शुकदेव हाजरा, जयनारायण […]
विज्ञापन
तिसरी : बीआरसी में पारा शिक्षक संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन यादव ने की. मौके पर मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि पारा शिक्षकों की मांग जायज है.
कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी इस मामले को उठाया है.मौके पर जिला अध्यक्ष नारायण महतो, माला सिन्हा, शुकदेव हाजरा, जयनारायण यादव, शशि किशोर प्रसाद, पंकज सिंह, पप्पू साव, तारकेश्वर यादव, फाल्गुनी यादव, संजीव किशोर, रमेश सोरेन, महेन्द्र राउत, सुरेश यादव, कैलाश प्रसाद, संदीप साहु, मुकेश यादव, राजेश पंडित, अजय सिंह, भीखारी यादव, मंझलु मुरमु, सुनील बर्णवाल, सुबोध साव आदि मौजूद थे.
डुमरी में सांसद को दिखाया काला झंडा
डुमरी : डुमरी प्रखंड के पारा शिक्षकों ने सोमवार को वनांचल चौक डुमरी के समीप गिरिडीह के सांसद रवींद्र कुमार पांडेय को काला झंडा दिखाया. बाद में पारा शिक्षकों ने सांसद को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा. इस दौरान सांसद श्री पांडेय ने पारा शिक्षकों की मांगों को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. कहा कि पारा शिक्षकों की मांगें जायज हैं.
इधर पारा शिक्षकों के इस आंदोलन से डुमरी चौक के समीप पुराना जीटी रोड में करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. मौके पर पारा शिक्षकों ने मोटरसाइकिल रैली भी निकाली. यहां संघ के जिला उपाध्यक्ष गणेश मंडल, डुमरी प्रखंड अध्यक्ष मनोज मंडल, सहदेव यादव, डीलचंद महतो, बालेश्वर महतो, जानकी महतो, विजय पाण्डेय, बालेश्वर सिंह, मुकेश मंडल, संजय पटेल, मुरली महतो सहित दर्जनों पारा शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










