ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2016 8:03 AM
विज्ञापन
देवरी : थाना इलाके के जलखरियोडीह गांव के एक युवक की मौत बिहार के घोड़परण रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. जलखरियोडीह निवासी झगरू राय का 37 वर्षीय पुत्र कामदेव एक माह पहले मजदूरी के लिएकोलकाता गया था. दो दिन पूर्व घर आने के लिए ट्रेन से चला था. […]
विज्ञापन
देवरी : थाना इलाके के जलखरियोडीह गांव के एक युवक की मौत बिहार के घोड़परण रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी.
जलखरियोडीह निवासी झगरू राय का 37 वर्षीय पुत्र कामदेव एक माह पहले मजदूरी के लिएकोलकाता गया था. दो दिन पूर्व घर आने के लिए ट्रेन से चला था. इसी क्रम में न घोरपड़ण के पास ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मृतक के जेब से बरामद कागज से मोबाइल नंबर में संपर्क स्थापित मृतक के परिजन को घटना की सूचना दी. इधर सोमवार को मृतक का शव गांव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया. घटना की सूचना पाकर स्थानीय मुखिया दीपक तिवारी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रतन तिवारी, मुकेश राय आदि ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










