छात्रों ने मांगा रिजल्ट, किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2016 12:00 AM
गिरिडीह : बीएनएस डीएवी टीचर ट्रेनिंग के छात्रों ने गुरुवार को महाविद्यालय पहुंचकर रिजल्ट की मांगा और प्रदर्शन कर नारेबाजी की. छात्रों का कहना था कि बिना मान्यता के ही विद्यालय प्रबंधन ने बीएड की परीक्षा दिला दी, जिस कारण उनके परीक्षाफल को रोक दिया गया है. छात्रों का कहना है कि जब प्राचार्य से […]
गिरिडीह : बीएनएस डीएवी टीचर ट्रेनिंग के छात्रों ने गुरुवार को महाविद्यालय पहुंचकर रिजल्ट की मांगा और प्रदर्शन कर नारेबाजी की. छात्रों का कहना था कि बिना मान्यता के ही विद्यालय प्रबंधन ने बीएड की परीक्षा दिला दी, जिस कारण उनके परीक्षाफल को रोक दिया गया है. छात्रों का कहना है कि जब प्राचार्य से बात करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल ऑफ मिला. इससे छात्र आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे.
उनका कहना था कि आठ सितंबर से जेटेट परीक्षा का आवेदन मांगा जा रहा है. अगर उन्हें रिजल्ट नहीं मिला तो वे जेटेट परीक्षा में फाॅर्म भरने से वंचित हो जायेंगे. मौके पर उपस्थित सूर्यकांत भारती, प्रमोद कुमार, दिलीप पंडा, शशि शेखर, संतोष मंडल, केशरीनंदन, सुषमा कुमारी, सुमती कमला, स्वाती भारती, पूजा कुमारी, किरण कुमारी, ललिता कुमारी, आशु कुमारी आदि ने कहा कि उच्चे शिक्षा के लिये उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है. कहा कि जब वे लोग प्राचार्य से मिलने उनके आवास पर गये तो उनसे मुलाकात नहीं हो सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










