दादी जी के जयकारों से गूंजा कुटिया मंदिर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2016 12:00 AM
गिरिडीह. भादो अमावस्या महोत्सव के अवसर पर कुटिया मंदिर में भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान दादी जी की विशेष मंगला आरती की गयी. काफी संख्या में श्रद्धालु मंगला आरती कार्यक्रम में शरीक हुए. राणी सती दादी जी के जयकारों से कुटिया मंदिर गुंजायमान हो उठा. कोलकाता से आये कलाकार चेतन जायसवाल एंड […]
गिरिडीह. भादो अमावस्या महोत्सव के अवसर पर कुटिया मंदिर में भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान दादी जी की विशेष मंगला आरती की गयी. काफी संख्या में श्रद्धालु मंगला आरती कार्यक्रम में शरीक हुए. राणी सती दादी जी के जयकारों से कुटिया मंदिर गुंजायमान हो उठा.
कोलकाता से आये कलाकार चेतन जायसवाल एंड पार्टी ने भजनों की अमृत वर्षा की. श्री जायसवाल ने एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया. लोग भजनों पर झूमते नजर आये. इस दौरान सेवा समिति की ओर से भगवान दास जालान, चांदमल बसईवाला, शंकर खेतान, संतु सरावगी को सम्मानित भी किया गया. श्री राणी सती सेवा समिति के शिव कुमार जालान ने बताया कि भादो अमावस्या महोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है. बुधवार को श्री दादी जी का भव्य श्रृंगार किया गया था. श्रद्धालु महिलाओं ने मेहंदी उत्सव में भाग लिया और दादी जी के मंदिर में छप्पन भोग भी लगाये. कार्यक्रम के आयोजन में समिति के राजेश जालान, मनोज बसईवाला, मनोज जालान, संतोष पोद्दार, रोहित रूंगटा, कमल जालान, मुकेश जालान, बांके बिहारी शर्मा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कार्यक्रम के समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










