10 वर्षीय बेटी के साथ कुएं में कूद कर महिला ने दी जान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2016 5:53 AM

विज्ञापन

बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के हरिजन टोला में मंगलवार को हृदय विदारक घटना घटी. एक महिला ने अपनी 10 वर्षीय बच्ची के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी. मृत महिला का नाम लक्ष्मी देवी (30) और बच्ची का नाम खुशी है. पुलिस ने मृतका के पति कैलाश यादव को हिरासत में ले […]

विज्ञापन
बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के हरिजन टोला में मंगलवार को हृदय विदारक घटना घटी. एक महिला ने अपनी 10 वर्षीय बच्ची के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी. मृत महिला का नाम लक्ष्मी देवी (30) और बच्ची का नाम खुशी है. पुलिस ने मृतका के पति कैलाश यादव को हिरासत में ले लिया है.
लक्ष्मी देवी का मायका धनबाद के मुनीडीह में है. उसके तीन और बच्चे भी हैं. पुलिस मायकेवालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है. कैलाश यादव के अनुसार दो दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था. सोमवार रात को घर के सभी सदस्य खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गये. मंगलवार सुबह पांच बजे नींद खुली तो लक्ष्मी को कमरे में नहीं देखा, लगा कि वह बगल स्थित पुराने घर में गयी होगी.
सात बजे तक नहीं लौटी तो घर के लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी. पड़ोसियों को भी मामले की जानकारी दी, पर कुछ पता नहीं चला. करीब 10 बजे घर के आंगन में बने कुएं में महिला की साड़ी दिखायी दी. इसके बाद ग्रामीण और परिजन कुएं में उतरे तो महिला और बच्ची का शव मिला. शव देख कर घर में कोहराम मच गया. खबर पाकर बगोदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. देर शाम तक मृतका के मायकेवाले नहीं पहुंचे थे.
प्रताड़ना के कारण महिला ने बच्ची के साथ दी जान : थानेदार
बगोदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि ससुरालवालों द्वारा महिला को प्रताड़ित करने की बात सामने आयी है. इसी कारण महिला ने बच्ची के साथ कुएं में कूद कर जान दी है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई का खुलासा हो पायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola