बालू घाट पर छापा, सात ट्रैक्टर जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2016 5:46 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : जिला खनन विभाग व मुफस्सिल पुलिस ने थाना इलाके के मघैया टोला के पास उसरी नदी बालू घाट में मंगलवार को छापेमारी की. सहायक खनन पदाधिकारी विभूति कुमार के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में पिंडराटांड़ मौजा के मघैया टोला के पास उसरी नदी घाट से सात ट्रैक्टर जब्त किया गया. बरामद ट्रैक्टरों […]
विज्ञापन
गिरिडीह : जिला खनन विभाग व मुफस्सिल पुलिस ने थाना इलाके के मघैया टोला के पास उसरी नदी बालू घाट में मंगलवार को छापेमारी की. सहायक खनन पदाधिकारी विभूति कुमार के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में पिंडराटांड़ मौजा के मघैया टोला के पास उसरी नदी घाट से सात ट्रैक्टर जब्त किया गया. बरामद ट्रैक्टरों में से चार ट्रैक्टरों पर 350 घन फीट बालू भी लोड था. जबकि तीन ट्रैक्टर खाली थे. इधर, छापेमारी की सूचना मिलते ही ट्रैक्टर के चालक व मजदूर भाग खड़े हुए. जब्त ट्रैक्टरों को सहायक खनन पदाधिकारी ने थाना भेजवा दिया है. मामले को लेकर सहायक खनन पदाधिकारी ने लिखित शिकायत थाना में की है.
शिकायत में कहा है कि बालू के अवैध खनन के कारण सरकारी राजस्व की चोरी हो रही है. सहायक खनन पदाधिकारी ने कहा है कि उक्त अवैध कार्य में संलिप्त ट्रैक्टर के चालक, मालिक, क्रेता व विक्रेता के विरूद्ध झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली 2004, खान एवं खनिज विकास विनियम 1957 की सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई की जायेगी. इधर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सहायक खनन पदाधिकारी के द्वारा दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










