पीरटांड़ इलाके से होगा नक्सलियों का सफाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2016 7:14 AM
विज्ञापन
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बाभन पहरी में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ व रविवार को एक नक्सली का शव बरामद होने के मामले पर सोमवार को मधुबन के कल्याण निकेतन में एसपी ने प्रेस वार्ता की. घटना की विस्तृत जानकारी दी. पीरटांड़ : प्रेसवार्ता में गिरिडीह एसपी अखिलेश बी वारियर ने बताया कि पीरटांड़ से नक्सलियों […]
विज्ञापन
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बाभन पहरी में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ व रविवार को एक नक्सली का शव बरामद होने के मामले पर सोमवार को मधुबन के कल्याण निकेतन में एसपी ने प्रेस वार्ता की. घटना की विस्तृत जानकारी दी.
पीरटांड़ : प्रेसवार्ता में गिरिडीह एसपी अखिलेश बी वारियर ने बताया कि पीरटांड़ से नक्सलियों का पूरी तरह सफाया कर लिया जायेगा. शहीद जवान बालन हरिजन का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा. विकास में रोड़ा बन चुके नक्सली देश के दुश्मन हैं, जिनका खात्मा हर हाल में होगा. नक्सली मुख्य धारा में लौटे नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें. कहा कि पारसनाथ क्षेत्र का विकास तेजी से होगा.
नक्सली के शव से मिली कई अहम चीजें : जिस नक्सली का शव बरामद किया गया है, उसके पास से एसएलआर, 130 गोली, बैटरी, एक लाख 14 हजार 275 रुपये, बैग, गंजी, तौलिया, चादर, दवा, मोबाइल का बिल, आय-व्यय का हिसाब रजिस्टर, लेवी वसूली का रसीद, जिसमें ठेकेदारो के नाम, काला पायजामा, एक किताब, इइआरबी आठवीं बैठक का निर्णय नामक किताब, मलेरिया जांच किट सहित कई सामग्री जब्त की गयी है. एसपी ने बताया कि इस पूरे घटना क्रम में जो भी सामान बरामद किया गया है उसकी जांच की जा रही है. लेवी रसीद में आये नामों की भी जांच की जा रही है. मौके पर कोबरा 203 बटालियन के कमांडेंट धर्मेंद्र सिंह, एएसपी कुणाल, एसडीपीओ राजकुमार मेहता, डीएसपी विजय आशिष कुजूर समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
खोजी कुत्ता ने जमीन के अंदर से खोज निकाला एसएलआर
बताया गया कि डीएसपी विजय आशिष कुजूर के नेतृत्व वाली टीम ने रविवार को जमुआ डैम के समीप से शव को बरामद किया. इसके बाद टीम में शामिल खोजी कुत्ता ने हथियार को खोज निकाला था. कुत्ता ने जमीन में गाड़कर रखे गये हथियार को खोजा था.एसपी ने कहा जवान बहादुरी से मोरचा संभाले हुए हैं.
तीन डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम
गिरिडीह सदर अस्पताल में सोमवार की दोपहर को तीन चिकित्सकों की टीम ने मारे गये नक्सली के शव का पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम की वीडीयोग्राफी भी करायी गयी. एसडीओ ज्ञानप्रकाश मिंज, डीएसपी विजय आशिष कुजूर व एसडीपीओ आरके मेहता भी इस दौरान मौजूद थे. पोस्टमार्टम करने वाली टीम में डाॅ बीएन झा, डाॅ एचएन देव व डाॅ एसबी चौधरी शामिल थे.
आइइडी को किया गया निष्क्रिय
सोमवार को सर्च अभियान के दौरान कोबरा 203 बटालियन की टीम ने बभन पहरी के समीप एक आइइडी भी बरामद किया. आइइडी को पुलिस ने बरामद करने के बाद नष्ट कर दिया. इस आइइडी की आवाज दूर तक सुनायी दी. इधर बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम को पुलिस-सीआरपीएफ की कई टीम पुन: इसी इलाके में सर्च के लिये निकली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










