7.5 लाख में विवाह भवन की हुई नीलामी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2016 7:46 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : नगर पर्षद में बुधवार को गहमागहमी के बीच विवाह भवन की नीलामी हुई. नप सभा कक्ष में दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचे हुए थे. निर्धारित समय के अनुसार नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई. मौके पर नप अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष राकेश मोदी, एइ प्रमोद कुमार, सहायक रामप्रसाद सिन्हा, योजना प्रभारी प्रदीप […]

विज्ञापन
गिरिडीह : नगर पर्षद में बुधवार को गहमागहमी के बीच विवाह भवन की नीलामी हुई. नप सभा कक्ष में दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचे हुए थे. निर्धारित समय के अनुसार नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई. मौके पर नप अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष राकेश मोदी, एइ प्रमोद कुमार, सहायक रामप्रसाद सिन्हा, योजना प्रभारी प्रदीप सिन्हा, गोपाल कुमार, आकाश कुमार समेत कई मौजूद थे.
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की उपस्थिति में विवाह भवन की नीलामी में 14 लोगों ने हिस्सा लिया. इनमें से सबसे उच्ची बोली शास्त्रीनगर के रविशंकर अग्रवाल ने सात लाख 50 हजार की लगायी. दूसरे नंबर पर रंजीत यादव एवं तीसरे नंबर पर अरविंद कुमार रहे. इस दौरान सबसे अधिक बोली लगाने वाले से 50 फीसदी राशि जमा ली गयी. एक जुलाई से रविशंकर अग्रवाल को विवाह भवन हेंडओवर कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola