विस्फोट मामले में पांच के खिलाफ प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2016 8:06 AM
विज्ञापन
डोरंडा : पत्थर माइंस कार्यालय में हुए विस्फोट के मामले में धनवार पुलिस ने सोमवार की देर शाम को पांच लोगों के खिलाफ धनवार थाना में मामला दर्ज किया है. पांचों माइंस के संचालक हैं, जो पड़ोसी जिला कोडरमा के रहने वाले हैं. इन सभी पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज किया […]
विज्ञापन
डोरंडा : पत्थर माइंस कार्यालय में हुए विस्फोट के मामले में धनवार पुलिस ने सोमवार की देर शाम को पांच लोगों के खिलाफ धनवार थाना में मामला दर्ज किया है. पांचों माइंस के संचालक हैं, जो पड़ोसी जिला कोडरमा के रहने वाले हैं. इन सभी पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. धनवार पुलिस ने पत्थर माइंस संचालक कोडरमा के मसनोडीह निवासी ललन सिंह, पुरनाडीह डोमचांच के रविकुमार, ललन कुमार मेहता, मनोज मेहता, भिखलाल मेहता के खिलाफ धारा 4/5 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
रविवार की देर शाम को धनवार थाना क्षेत्र के अलगदेशी के एक पत्थर माइंस कार्यालय में रखे विस्फोटक पदार्थ के अचानक ब्लास्ट हो जाने के कारण कार्यालय के अन्दर खाना बना रहे व बाहर बैठे कुल पांच लोग घायल हो गये थे. इस संबंध में पुअनि अयोध्या प्रसाद ने जांचोंपरांत संबंधित संचालकों के खिलाफ धनवार थाना में मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










