इंटर कला में छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2016 7:40 AM

विज्ञापन

परिणाम. जिला टॉप टेन में सात छात्राओं ने बनायी जगह, लड़के पिछड़े गिरिडीह. जैक द्वारा आयोजित इंटर कला में इस वर्ष छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन रहा. टॉप टेन में जिले भर में सात छात्राओं ने अपनी जगह बनायी है. वहीं प्लस टू उवि व कॉलेज स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय के परीक्षाफल में 76 […]

विज्ञापन
परिणाम. जिला टॉप टेन में सात छात्राओं ने बनायी जगह, लड़के पिछड़े
गिरिडीह. जैक द्वारा आयोजित इंटर कला में इस वर्ष छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन रहा. टॉप टेन में जिले भर में सात छात्राओं ने अपनी जगह बनायी है. वहीं प्लस टू उवि व कॉलेज स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय के परीक्षाफल में 76 छात्राओं ने बाजी मारी. जिले के 35 इंटर स्तरीय उच्च विद्यालयों व कॉलेजों में छात्राओं ने इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन किया है.
देवरी : जैक द्वारा आयोजित इंटर कला की परीक्षा में अनुपम कुमारी ने 364 अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से अनुपम कुमारी ने 364 अंक प्राप्त कर देवरी प्रखंड का नाम रोशन किया है. अनुपम प्रखंड के घोसे गांव की रहने वाली है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मां प्रतिमा देवी व पिता सुदामा चौधरी के साथ विद्यालय के वार्डेन अर्चना कुमारी, शिक्षिका वीणा वर्णवाल, रंजीता कुमारी को दिया है. अनुपम के पिता किसान हैं. अनुपम ने बताया कि वह पढ़ लिख कर बैंक अधिकारी बनना चाहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola