तीन अधिकारियों को शो-कॉज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2016 8:28 AM
विज्ञापन
बुधवार को जिला परिषद की बैठक में सदस्यों ने पोषण सखी चयन व टैंकर खरीदारी में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की. बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए बैठक से नदारद रहने वाले अधिकारियों को शो-कॉज देने का निर्देश दिया गया. गिरिडीह : डीआरडीए […]
विज्ञापन
बुधवार को जिला परिषद की बैठक में सदस्यों ने पोषण सखी चयन व टैंकर खरीदारी में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की. बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए बैठक से नदारद रहने वाले अधिकारियों को शो-कॉज देने का निर्देश दिया गया.
गिरिडीह : डीआरडीए के सभागार में आयोजित जिला परिषद की बैठक में अधिकतर सदस्यों ने पोषण सखी चयन में व्यापक अनियमितता का आरोप लगाया. उन्होंने चयन प्रक्रिया को रद्द करते हुए आम सभा कर पुन: पोषण सखी का चयन कराने की मांग की. कई सदस्यों ने मुखिया के द्वारा 60 हजार रुपये का टैंकर एक लाख 65 हजार में खरीदने का भी मामला उठाया. सदस्यों ने इस अनियमितता की भी उच्चस्तरीय जांच की मांग की.
पेयजल व स्वच्छता विभाग लगायेगा चापाकल : सदस्यों ने आचार संहिता के दौरान चापाकल लगाने की अनुशंसा पर नाराजगी जाहिर की तथा इसे रद्द करने की मांग करते हुए जिप सदस्यों द्वारा दी गयी सूची के आधार पर क्षेत्र में चापाकल लगाने की व्यवस्था करने की मांग की.
बैठक में डीडीसी वीरेंद्र भूषण ने बताया कि चापाकल लगाने का अलग से टेंडर नहीं निकाला जायेगा, लेकिन जिप सदस्यों की सूची के आधार पर चापाकल लगवाने की बात कही. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चापाकल लगाने की व्यवस्था की जा रही है. सरकार इस मद में फंड भी भेज रही है. ये चापाकल पेयजल व स्वच्छता विभाग की ओर से लगाये जायेंगे. बैठक में स्थायी समिति के गठन को ले पृथक बैठक बुलाने का निर्णय हुआ. साथ ही हुट्टी बाजार के भवन सहित जिला परिषद की दुकानों की बंदोबस्ती पर भी विचार-विमर्श किया गया.
ये थे उपस्थित : बैठक में जिप अध्यक्ष राकेश महतो, जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, डीडीसी वीरेंद्र भूषण, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि युदनंदन पाठक, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैठा, गांडेय विधायक प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद वर्मा, बगोदर विधायक प्रतिनिधि नारायण पांडेय, जिप सदस्य प्रमिला मेहरा, रामकुमार राउत, दीपा कुमारी, अनिता देवी, गोपिन मुर्मू, धनंजय राणा, रूकमणि देवी, सरिता देवी, गजेंद्र महतो, प्रमिला देवी, डीइओ निर्मला कुमारी बरेलिया, डीएसइ महमूद आलम, जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश्वर दूबे, डीएसओ रामचंद्र पासवान, जिला मत्स्य पदाधिकारी रीतू रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार, जिला अभियंता भृगु आश्रम राम, सहायक अभियंता नरेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










