बेटी से छेड़खानी के विरोध पर पिता को पीटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2016 5:40 AM

विज्ञापन

दुस्साहस : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के खेताडाबर की घटना घायल पिता सदर अस्पताल में भर्ती पुलिस ने दर्ज किया बयान गिरिडीह : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के खेताडाबर में मनचलों के आतंक का एक मामला सामने आया है. पिता ने बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो मनचलों ने उन्हेें पीट दिया. घायल पिता का इलाज […]

विज्ञापन
दुस्साहस : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के खेताडाबर की घटना
घायल पिता सदर अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने दर्ज किया बयान
गिरिडीह : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के खेताडाबर में मनचलों के आतंक का एक मामला सामने आया है. पिता ने बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो मनचलों ने उन्हेें पीट दिया. घायल पिता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल का कहना है कि रविवार की सुबह एक महिला उसके घर पहुंची और बेटी को बुलाकर बाहर ले गयी. बात करते-करते महिला उसे एक पेड़ के पास लेकर चली गयी, जहां पहले से तीन युवक खड़े थे. तीनों युवकों ने बेटी को पकड़ लिया और अश्लील हरकत की. जब बेटी ने शोर मचाया तो वह पहुंचे और युवकों की इस हरकत का विरोध किया.
इसी बात पर तीनों युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और भाग गये. जबतक ग्रामीण जुटे युवक फरार हो चुके थे. घायल का बयान रविवार की शाम को नगर पुलिस ने दर्ज किया है. इधर इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि आरोपियों काे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाये कम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola