छात्र ने की आत्महत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2016 8:35 AM
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चंदौरी में छात्र मिथिलेश कुमार (22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार की रात लगभग आठ बजे की है. तिसरी : छात्र की आत्महत्या की सूचना मिलने पर तिसरी थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव मौके पर पहुंचे. जब पुलिस मृतक के घर पहुंची, परिजन मिथिलेश का शव फंदे से उतार चुके […]
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चंदौरी में छात्र मिथिलेश कुमार (22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार की रात लगभग आठ बजे की है.
तिसरी : छात्र की आत्महत्या की सूचना मिलने पर तिसरी थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव मौके पर पहुंचे. जब पुलिस मृतक के घर पहुंची, परिजन मिथिलेश का शव फंदे से उतार चुके थे. मृतक के पिता लक्ष्मण राम ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात लगभग आठ बजे वह चंदौरी स्थित मिठाई दुकान पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिठाई बना रहे थे. इसी बीच मिथिलेश मकान के तीसरे तल्ले पर गया. वहां बच्चों के झूला झुलने के लिए लगायी गयी कुंडी में रस्सी बांध झूल गया. थोड़ी देर बाद परिजन को पता चला कि मिथिलेश ने फांसी लगा ली है. घर के सदस्य छत पर पहुंचे और मिथिलेश को फंदे से नीचे उतारा. तब तक उसकी जान जा चुकी थी.
मिथिलेश बीए पार्ट थ्री का छात्र था. घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है. थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि मृतक के पिता ने थाना में दिये आवेदन में घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










