सदर अस्पताल में 24 घंटे बिजली-पानी की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2016 8:00 AM
विज्ञापन
चिकित्सा संघ की बैठक में अस्पताल की व्यवस्था पर जतायी नाराजगी गिरिडीह : चिकित्सा संघ की विशेष शाखा की बैठक मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में हुई. अध्यक्षता अमोल कुमार भगत और संचालन सचिव देवकी राणा ने किया. श्री राणा ने सदर अस्पताल में व्याप्त व्यवस्था पर नाराजगी जतायी और अस्पताल में 24 घंटे बिजली-पानी […]
विज्ञापन
चिकित्सा संघ की बैठक में अस्पताल की व्यवस्था पर जतायी नाराजगी
गिरिडीह : चिकित्सा संघ की विशेष शाखा की बैठक मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में हुई. अध्यक्षता अमोल कुमार भगत और संचालन सचिव देवकी राणा ने किया. श्री राणा ने सदर अस्पताल में व्याप्त व्यवस्था पर नाराजगी जतायी और अस्पताल में 24 घंटे बिजली-पानी उपलब्ध कराने की मांग की. कहा कि बिजली-पानी को लेकर कार्यरत कर्मियों को मरीजों का आक्रोश झेलना पड़ता है.
इस संबंध में कई बार मांग भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक बिजली-पानी उपलब्ध नहीं कराया गया है. उन्होंने माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने, तमाम मेडिकल कर्मियों की कार्य अवधि आठ घंटे करने, पारा मेडिकल कर्मियों की उपस्थिति बनाने के लिए बायोमिट्रिक मशीन उपलब्ध कराने की मांग की. बैठक में जिला मंत्री राजीव रंजन कुमार, सुदीप चंद्रा, विरेंद्र कुमार, सुभ्रा राय, कविता कुमारी, रीता गुरूम, सूरजलाल, मनोज कुमार, रंजन कुमार, रामाकांत आदि मौजूद थे. निर्णय हुआ कि पांच दिनों में अगर सिविल सर्जन ने व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की तो आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










