शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2016 8:23 AM
विज्ञापन
राजधनवार के पांडेयडीह गांव का मामला डोरंडा : राजधनवार के पांडेयडीह गांव में सुखदेव मोदी व रामेश्वर मोदी के घर में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे घर में रखा चावल, गेहूं, कपड़ा, टीवी, फर्निचर समेत हजारों की संपत्ति जल गयी. हो-हल्ला होने पर काफी संख्या में ग्रामीण जुटे और कुआं से […]
विज्ञापन
राजधनवार के पांडेयडीह गांव का मामला
डोरंडा : राजधनवार के पांडेयडीह गांव में सुखदेव मोदी व रामेश्वर मोदी के घर में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे घर में रखा चावल, गेहूं, कपड़ा, टीवी, फर्निचर समेत हजारों की संपत्ति जल गयी. हो-हल्ला होने पर काफी संख्या में ग्रामीण जुटे और कुआं से पानी भरकर आग पर काबू पाया.
भुक्तभोगी सुखदेव मोदी व रामेश्वर मोदी ने आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की मांग की है. घटना के बाद दक्षिणी डोरंडा पंचायत के मुखिया अजय मिस्त्री ने कहा कि अंचलाधिकारी से मिलकर भुक्तभोगी को समुचित मुआवजा दिलाया जायेगा. मौके पर गुलाब राय, रामचंद्र साव, महानंद सिंह, रंजीत अग्रवाल, जीवन पंडित, रंजीत राय, अविनाश सिन्हा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










