बगोदर में दीवार ढहने से महिला की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2016 8:34 AM

विज्ञापन

प्रखंड के अंबाडीह गांव की घटना गिरिडीह-सरिया में भी जगह-जगह तबाही बगोदर/गिरिडीह : शुक्रवार की शाम आंधी-पानी ने गिरिडीह, बगोदर सरिया इलाके में तबाही मचायी. जगह-जगह पेड़ गिर गये, घरों के छप्पर उड़ गये, वहीं कई जगह दीवार भी ढह गयी. बगोदर के अंबाडीह गांव में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. […]

विज्ञापन
प्रखंड के अंबाडीह गांव की घटना
गिरिडीह-सरिया में भी जगह-जगह तबाही
बगोदर/गिरिडीह : शुक्रवार की शाम आंधी-पानी ने गिरिडीह, बगोदर सरिया इलाके में तबाही मचायी. जगह-जगह पेड़ गिर गये, घरों के छप्पर उड़ गये, वहीं कई जगह दीवार भी ढह गयी.
बगोदर के अंबाडीह गांव में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. अंबाडीह निवासी दिगंबर महतो की पत्नी आशा देवी (40) अांधी-पानी के दौरान छत पर रखे कपड़े उतारने गयी थी. उतरने के दौरान सीढ़ी की दीवार उस पर गिर गयी. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के दौरान घर के अन्य सदस्य बाहर लकड़ी चुन रहे थे.
दीवार गिरने की आवाज सुनकर सभी दौड़े और मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला, तबतक उसकी मौत हाे चुकी थी. आशा देवी को तीन बेटा व एक बेटी है. पति कुवैत में रहता है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद से गांव में मातम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola