आठ कोयला तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2016 3:39 AM
विज्ञापन
छापेमारी. एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, कोयला लदे 11 दोपहिया वाहन जब्त मुफस्सिल थाना पुलिस ने एसपी एबी वारियर व एसडीपीओ आरके मेहता के निर्देश पर मंगलवार की सुबह अवैध कोयला तस्करी को लेकर अभियान चलाया. कोयला तस्करी के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया. गिरिडीह : छापेमारी के दौरान अकदोनी रोड […]
विज्ञापन
छापेमारी. एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, कोयला लदे 11 दोपहिया वाहन जब्त
मुफस्सिल थाना पुलिस ने एसपी एबी वारियर व एसडीपीओ आरके मेहता के निर्देश पर मंगलवार की सुबह अवैध कोयला तस्करी को लेकर अभियान चलाया. कोयला तस्करी के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.
गिरिडीह : छापेमारी के दौरान अकदोनी रोड से कोयला लदी 10 बाइकें व एक स्कूटर के साथ-साथ चार टन कोयला भी जब्त किया गया. अभियान से कोयला तस्करों में हड़कंप है. इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर कोयला तस्करी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार की सुबह सूचना मिली थी कि बनियाडीह के महुआपथारी और भदुआ पहाड़ी इलाके से अवैध रूप से उत्खनन कर निकाले गये कोयले को दोपहिया वाहन पर लादकर तस्करी के लिये भेजा जा रहा है.
इसी सूचना पर सअनि सुनिल कुमार सिंह के साथ छापेमारी की गयी और अकदोनी रोड से कोयला लेकर जा रहे 11 दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया. श्री साहू ने बताया कि छापेमारी के क्रम में आठ लोगों को पकड़ाये, वहीं तीन-चार लोग भागने में सफल रहे. पकड़े गये सभी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. सभी को जेल भेजा जायेगा.
ये पकड़े गये
डुमरी थाना इलाके के खुद्दीसार निवासी शमशेर अंसारी, टिंकू अंसारी, हुलास यादव, प्रदीप यादव, मुफस्सिल थाना इलाके के पांडेयडीह निवासी मो गुड्डू, बंदरकुप्पी के नीलकंठ साव व किशोर साव तथा बेंगाबाद के नावाडीह निवासी मो मिन्हाज.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










